{"_id":"615b5b428ebc3edadf3044ff","slug":"khiri-kisan-hadsa-pilibhit-news-bly4618602164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर के लिए चले वीएम सिंह को प्रशासन ने हापुड़ में छह घंटे रोका, फिर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर के लिए चले वीएम सिंह को प्रशासन ने हापुड़ में छह घंटे रोका, फिर छोड़ा
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ में रोके जाने पर डीएम से वार्ता करते किसान नेता वीएम सिंह।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। दिल्ली से पीलीभीत होते हुए लखीमपुर के लिए रवाना हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह को यूपी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने हापुड़ में रोक लिया। सोमवार को सुबह 10.30 बजे हापुड़ पहुंचे वीएम सिंह छह घंटे तक डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में रहे। इस दौरान हापुड़ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अलावा कमिश्नर और आईजी भी उनसे वार्ता की। उनसे लखीमपुर खीरी न जाने का आग्रह किया लेकिन जब वीएम सिंह अडिग हो गए तो उन्हेें 4.30 बजे हापुड़ से निकलने दिया। पीलीभीत पहुंचे वीएम सिंह ने रात आठ बजे बताया कि शहीद किसानों के साथ उनकी भावनाएं जुड़ी हैं। घटना दुखद है। वह पूरनपुर होते तिकुनियां के लिए जाएंगे। इस घटना के विरोध में पूरनपुर में उनके कार्यकर्ताओं ने 22 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया है। पीलीभीत के एसपी ने उन्हें दिन में फोन किया था और धरना प्रदर्शन खत्म कराने का आग्रह किया था। तब उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और धरने को खत्म कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।