फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khemwati lost a hand in a road accident, the condition is still critical

Pilibhit News: सड़क हादसे में खेमवती ने गंवा दिया एक हाथ, हालत अब भी गंभीर

Sat, 26 Aug 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 26 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Khemwati lost a hand in a road accident, the condition is still critical
मृतक सूबेदार ।
पीलीभीत। असम हाईवे पर बृहस्पतिवार देर शाम भाजपा कार्यालय के पास ट्रक ने दंपती समेेत तीन लोगों को रौंद दिया था। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि महिला का हाथ कट गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बरहा के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि वह भूमिहीन हैं और शहर में मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। उनके पिता सूबेदार ने गांव में एक खेत ठेके पर ले रखा है। इसमें वह मां खेमवती के साथ खेती करते थे। बृहस्पतिवार शाम पिता सूबेदार और मां खेमवती खेत से भिंडी तोड़ने गईं थीं।
विज्ञापन

खेत से वापस आते वक्त दोनों भाजपा कार्यालय के सामने हाईवे किनारे खड़े होकर बातें करने लगे। इसी दौरान लखीमपुर के गोला एफसीआई गोदाम से गेहूं लेकर आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां का सीधा हाथ कोहनी से नीचे से कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में भाजपा कार्यालय में तैनात चौकीदार थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ईगरा निवासी रामचंद्र की भी मौत हाे गई थी। शुक्रवार को दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सुनगढ़ी के इंस्पेक्टर जगतपाल ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर न मिल पाने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

-----------------
रात में ही हो गया था एक शव का पोस्टमार्टम
हादसे के बाद आला अधिकारियों के आदेश के बाद रात में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम होना था, लेकिन सूबेदार के परिजनों ने रात में पोस्टमार्टम का विरोध किया। इस कारण भाजपा कार्यालय में तैनात चौकीदार रामचंद्र का ही पोस्टमार्टम हो सका। सूबेदार का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया जा सका। पोस्टमार्टम हाउस पर काफी पुलिस भी मौजूद रही।
----------------

मृतक सूबेदार ।

मृतक सूबेदार ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed