{"_id":"d2a1be971ffa0efe85a4e807062fe1b5","slug":"khadi-festival-concludes-with-cultural-events-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खादी महोत्सव का समापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खादी महोत्सव का समापन
plibhit
Updated Mon, 11 Jan 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने कहा कि कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिए बिना देश के विकास संभव नहीं है। उन्होंने चाइना से सबक लेते हुए हस्तशिल्प को रोजगार का प्रमुख साधने की बनाने की जरूरत बनाने पर जोर दिया। वह खादी महोत्सव के समापन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
जसवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में 15 दिन से चल रहे खादी महोत्सव का सोमवार को दोपहर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी और सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद जावेद डांस ग्रुप, महर्षि दयानंद विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने कहा आज चीन जरूरत की हर छोटी से छोटी चीज बना रहा है। भारत में भी कुटीर उद्योगों को इसी प्रकार बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि खादी महोत्सव का आयोजन हर साल होता रहे इसके लिए आयोजन समिति का रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। इस वर्ष की बिक्री की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पीलीभीत वासियों ने गत वर्ष 3.56 करोड़ के रिकार्ड को तोड़ इस बार 3.70 करोड़ की खरीददारी की है। वहीं इसकी पूर्व संध्या पर रविवार की रात थिरकन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ बेनहर कॉलेज के एमडी परविंदर सिंह सैहमी ने किया। समापन समारोह में अमित पाठक, अमिताभ अग्निहोत्री, अब्दुल वसीम, दीपेंद्र सिंह चौहान, कलीम अतहर, संजीव मिश्रा, राजेश वाजपेई थे।
विज्ञापन