फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   KGN's team won the inaugural match by defeating Pal XI

Pilibhit News: पाल इलेवन को हराकर केजीएन की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 01 Dec 2024 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
KGN's team won the inaugural match by defeating Pal XI
कलीनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत।स्रोत:आयोजक
कलीनगर। नगर के रामलीला मैदान पर रविवार को कलीनगर यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। पहले दिन पाल इलेवन कलीनगर और केजीएन कलीनगर के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें केजीएम की टीम ने 74 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में पाल इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केजीएन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का लक्ष्य दिया। टीम के बल्लेबाज साजन ने 20 गेंद पर 47 रन और हिमांशु ने 24 गेंद पर 40 रन और सुमित शर्मा ने 14 गेंद में 26 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाल इलेवन की टीम 76 रन बनाकर आलआउट हो गई। पाल इलेवन के खिलाड़ी विश्वजीत ने तीन छक्के और दो चौके लगाए। केजीएन कलीनगर की टीम ने 74 रन से मैच जीत लिया। 47 रन और तीन विकेट लेने पर केजीएन के खिलाड़ी साजन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में कुलदीप मिश्रा और दीपक यादव ने निर्णायक, अनुज पांडेय और अरविंद यादव ने कमेंटेटर, अनुराग पाण्डेय ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed