{"_id":"64b6d486f65c411a540237a2","slug":"kavandia-passing-through-the-water-filled-on-dilapidated-road-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1302-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जर्जर सड़क पर भरे पानी से होकर गुजर रहे कावंंड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जर्जर सड़क पर भरे पानी से होकर गुजर रहे कावंंड़िया
Tue, 18 Jul 2023 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
जर्जर सिरसा रोड जिसके किनारे हैं जलभराव । संवाद
पूरनपुर। जर्जर सिरसा रोड से राहगीरों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। कांवड़यात्रा शुरू होने के बावजूद सड़क की मरम्मत न कराए जाने से लोगों में रोष है। कांवड़ियों को इसी रास्ते से होकर बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर जाना पड़ रहा है। सड़क के कुछ हिस्से पर पानी भी भरा है।
सावन में शिवालयों में पहुंचने वाले कावंड़ियों को जलभराव वाले रास्तों से न गुजरना पड़े, इसके लिए शासन ने सभी रास्तों की मरम्मत कराने के निर्देश थे। इसके बाद भी बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर जाने वाली सिरसा रोड की मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क की हालत इस कदर खराब है कि असम हाईवे से कुछ आगे करीब दो सौ मीटर तक जलभराव है। बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर को जाने वाले अधिकांश कावंड़िया इसी सड़क से जाते हैं।
००००००
सड़कों पर जलभराव के विरोध में दिया ज्ञापन
पूरनपुर। पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज के लोगों ने मंगलवार को नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पूरनपुर देहात के वार्ड तीन और अन्य वार्डों की सड़कों पर जलभराव रहता है। इससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा होती है। खासतौर पर स्कूली बच्चे और बुजुर्ग परेशान होते है। ज्ञापन में जलभराव से निजात दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में बाबूराम, राजेंद्र, असलम, इरशाद, सियाराम, सुनील, रिजवान आदि के हस्ताक्षर थे।