फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kashiram colony with longing for water for five days

पांच दिन से पानी को तरस रहे काशीराम कॉलोनी वाले

Fri, 30 Jun 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 30 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kashiram colony with longing for water for five days
पांच दिन से पानी को तरस रहे काशीराम कॉलोनी वाले
पिछले पांच दिनों से ईदगाह काशीराम आवास कॉलोनी वाले पानी को तरस रहे हैं। वहां तैनात आपरेटर ई-रिक्शा चलाने चला जाता है। कॉलोनी में लगे नल खराब पड़े हैं, जो नल ठीक हैं उन पर सुबह-शाम लंबी लाइन लगती है। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम ईदगाह काशीराम कॉलोनी के दर्जनों महिला-पुरुष एक जगह जमा हुए। उनका कहना था कि कॉलोनी में बिजली और सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। पांच दिनों से पीने के पानी की खासी दिक्कत हो रही है। आरोप लगाया कि कॉलोनी में पानी सप्लाई को रखा गया आपरेटर सुबह को ई-रिक्शा चलाने चला जाता है। देर रात लौटने पर उससे पानी सप्लाई को कहा जाए तो झगड़ा करने लगता है। उसके परिवार की महिलाएं झगड़ा करती हैं। पानी सप्लाई कराने के लिए ऑपरेटर पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। कॉलोनी के लोगों ने ऑपरेटर पर कार्रवाई करने और खराब पड़े नल ठीक करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी के बीच प्रशासनिक अफसरों पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि व्यवस्था सुधार को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में ऊषा मसीह, कुबरा बेगम, नन्हीं देवी, मोहम्मद राशिद, फरहीन, आलम, रमेश चंद्र अकेला, वीना शुक्ला, धनदेवी, इंदू देवी, मैनाज, शहनाज, आकाश वर्मा, प्रताप सिंह, इकबाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed