फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pebbles and stones should not hurt the devotees of Bholenath, get the roads repaired

Pilibhit News: भोले के भक्तों को न चुभे कंकड़-पत्थर, दुरुस्त कराएं रास्ते

Fri, 12 Jul 2024 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pebbles and stones should not hurt the devotees of Bholenath, get the roads repaired
सिटी मजिस्ट्रंट को ज्ञापन सौंपते अ​खिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।स्रोत:पदा​धिकारी
पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा के नगराध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने सावन माह में कांवड़ यात्रियों को होने वाली समस्याओं के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में हिंदू महासभा का कहना है कि सावन माह शुरू होने में अब 10 ही दिन ही शेष हैं। सावन माह में जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेने विभिन्न तीर्थस्थलों पर जाते हैं। वहां से गौरीशंकर मंदिर, दूधिया नाथ महादेव मंदिर एवं अर्धनारीश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

जिले की सीमा में प्रवेश करने के पश्चात कांवड़ यात्री ईदगाह तिराहे से रोडवेज, चौक बाजार, कोतवाली रोड, आयुर्वेदिक कॉलेज मार्ग से गौरीशंकर मार्ग होते हुए मंदिरों पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों के मार्ग में ईदगाह से लेकर गौरीशंकर मंदिर मार्ग तक पूरी सड़कें ऊबड़-खाबड़ हैं। इन मार्गों के गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे कांवड़ियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ज्ञापन में इन मार्गों को दुरुस्त कराने एवं बिजली के खंभों पर पन्नी लपेटने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में महासभा के जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, नगराध्यक्ष सुनील कश्यप, प्रमोद कश्यप, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, आयुष सक्सेना, राजेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, दीपक राजपूत, लक्ष्मण मौर्य, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजय सक्सेना, अमित कुमार, सर्वेश कुमार कश्यप, जोगेपर कश्यप, सनी कश्यप, अक्षत गुप्ता, महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल, नगराध्यक्ष राखी वंशवाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed