फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kanpur was not cleared due to railway accidents

कानपुर रेल हादसे की वजह से नहीं मिल सकी हरी झंडी

Fri, 25 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 25 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kanpur was not cleared due to railway accidents
कानपुर रेल हादसे की वजह से नहीं मिल सकी हरी झंडी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी हाल ही में हुए कानपुर ट्रेन हादसे के चलते नहीं मिल सकी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेल महकमा अभी इस माह के अंत पीलीभीत से बरेली के बीच ट्रेनों के संचालन की तैयारी में लगा है।
पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग पर ब्राडगेज को हरी झंडी मिलने के बाद प्रथम चरण में पीलीभीत-भोजीपुरा मार्ग पर करीब दस माह पूर्व ट्रेनों का संचालन बंद कर ब्राडगेज कार्य शुरू किए गए थे। करीब 38 किमी इस लंबे ट्रैक पर काम पूरा होने के बाद पहले सीआरएस निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां पाई गई थी। इसमें लापरवाही पर एक रेल अफसर को भी निलंबित कर दिया गया। बीस दिन बाद हुए दूसरे सीआरएस में मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने इस रेल ट्रैक पर ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद गोरखपुर मुख्यालय और इज्जतनगर मंडल कार्यालय बरेली से पीलीभीत के बीच बड़ी रेल लाइन पर ट्रेनों को दौड़ाने की तैयारी में जुट गया था। ब्राडगेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए एक केंद्रीय मंत्री से तारीख लेने के प्रयास शुरू हो गए थे कि इस बीच कानपुर के पास हुए रेल हादसे के चलते ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाने की मंशा को विराम दे दिया गया। इधर, अब रेल महकमे द्वारा इस माह के अंत तक ट्रेनों को दौड़ाने को लेकर फिर तैयारी शुरू की गई है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यदि केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रस्तावित तिथि पर हामी भर दी गई तो 27 नवंबर को बरेली से पीलीभीत के बीच ब्राडगेज ट्रेनों का दौड़ना शुरू हो जाएगा। हालांकि इस मामले में इज्जतनगर मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन संचालन को लेकर अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि इस माह के अंत तक ट्रेन चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म नंबर तीन पर भी काम शुरू  
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर भी ब्राडगेज कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इसको लेकर फ्रंट ब्लाक डलवाएं जा रहे हैं। बताते हैं कि दो चार दिन में यहां भी तेजी से कार्य शुरू करा दिए गए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed