फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kalinagar-Shahgarh road will be built with 1.10 crores, budget released

Pilibhit News: 1.10 करोड़ से बनेगा कलीनगर-शाहगढ़ रोड, बजट जारी

Fri, 23 Jun 2023 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kalinagar-Shahgarh road will be built with 1.10 crores, budget released
फोटो 1 माधोटांडा कलीनगर रोड। संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग से कलीनगर होते हुए शाहगढ़ तक जाने वाले मार्ग के गड्ढों से अब लोगों को जल्द निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव मंजूर कर शासन ने इसके लिए 1.10 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर है। इस रोड के बनने से करीब 20 गांवों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग से कलीनगर होते हुए शाहगढ़ तक जाने वाले करीब 16 किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत कई साल से दयनीय है। हालात ये हैं कि मार्ग पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं। सड़क तो बची ही नहीं है। क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण की लगातार मांग कर रहे थे। समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा।
विज्ञापन

शासन ने करीब छह महीने बाद प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सड़क निमार्ण के लिए 1.10 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। लोकनिर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 गावों को तहसील मुख्यालय से जोड़ती है सड़क
कलीनगर तहसील से जुड़े करीब 20 गांव के लोगों का इसी मार्ग से तहसील मुख्यालय आना-जाना होता है। सड़क के खस्ताहाल होने से लोगों को आवागमन में बेहद असुविधा हो रही थी। 35 से 40 मिनट में तय होने वाली 16 किलोमीटर की दूरी डेढ़ से दो घंटे में तह हो रही थी। सड़क निर्माण के लिए बजट जारी होने से क्षेत्र के लोग खुश हैं।

..
वर्जन
कलीनगर-शाहगढ़ रोड के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। यह मंजूर हो गया है। बजट भी मिल गया है। निर्माण के लिए टेंडर निकाले गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - उदय नारायण, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed