फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kalinagar, Bilsanda and Barkheda chairman took membership of BJP in Pilibhit

Pilibhit News: चुनाव से पहले तीन नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल, भूपेंद्र चौधरी ने दिलाई सदस्यता

Sat, 16 Mar 2024 10:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 16 Mar 2024 10:45 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले पीलीभीत जिले की तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लखनऊ में तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

विज्ञापन
Kalinagar, Bilsanda and Barkheda chairman took membership of BJP in Pilibhit
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सदस्ता ग्रहण करते बरखेड़ा नगर पंचायत चैयरमेन श्याम बिहारी भोजवाल ।

विस्तार

पीलीभीत जिले की तीन नगर पंचायतों कलीनगर, बिलसंडा व बरखेड़ा के अध्यक्षों ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें बरखेड़ा और बिलसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष नगर निकाय चुनाव से पूर्व में भाजपा के सदस्य रहे थे। बगावत कर निकाय चुनाव लड़ने पर इन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। लोकसभा चुनाव से पहले इन्होंने पार्टी में वापसी कर ली।  

विज्ञापन

  
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में नगर पंचायत कलीनगर की अध्यक्ष माया राजेश भारती ने पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने नगर निकाय चुनाव निर्दल प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। लंबे समय से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। 
विज्ञापन


भाजपा में इन नेताओं ने की वापसी 
बिलसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता और बरखेड़ा चेयरमैन श्यामबिहारी भोजवाल ने दोबारा भाजपा की सदस्यता ली है। यह दोनों पूर्व में भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। श्यामबिहारी भोजवाल निष्कासन से पहले भाजपा में जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय चुनाव लड़ने पर इन दोनों का निष्कासन किया गया था। दोबारा सदस्यता लेने पर पार्टी की ओर से प्रेस नोट भी जारी किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने तीनों चेयरमैन को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव भी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed