फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kabaddi: Nawabganj clinches the cup by defeating Punjab.

कबड्डी : पंजाब को पराजित कर नबाबगंज ने कप पर जमाया कब्जा

Sat, 19 Sep 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Nawabganj clinches the cup by defeating Punjab.
कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ी और अन्य - आयोजक
पूरनपुर। गांव पिपरिया मझरा में बाबा सुखदेव सिंह की याद में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता मेंं मीरी पीरी खालसा एकेडमी नवाबगंज ने कबड्डी कप पर कब्जा कर लिया। पंजाब के बुड्ढा साहिब क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में मीरी पीरी खालसा एकेडमी की सिमरनजीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विजेता टीम को 71 हजार रुपये और उप विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। महिला कबड्डी में मीरी पीरी खालसा एकेडमी ने पहला, जबकि बाबा दीप सिंह क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। मीरी पीरी खालसा एकेडमी की सिमरनजीत कौर को गोल्ड रिंग पहनाकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग की विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उप विजेता को 15 हजार रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में चढ़ दी कला, एनआरआई और नानक नामलेवा संगत का खासा सहयोग रहा।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को विधायक बाबूराम पासवान ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर कराया था। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आधुनिक जिम का शिलान्यास किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed