{"_id":"6aad981d43f2fa77540ed332","slug":"kabaddi-nawabganj-clinches-the-cup-by-defeating-punjab-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-169111-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : पंजाब को पराजित कर नबाबगंज ने कप पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : पंजाब को पराजित कर नबाबगंज ने कप पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ी और अन्य - आयोजक
पूरनपुर। गांव पिपरिया मझरा में बाबा सुखदेव सिंह की याद में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता मेंं मीरी पीरी खालसा एकेडमी नवाबगंज ने कबड्डी कप पर कब्जा कर लिया। पंजाब के बुड्ढा साहिब क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में मीरी पीरी खालसा एकेडमी की सिमरनजीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया।
विजेता टीम को 71 हजार रुपये और उप विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। महिला कबड्डी में मीरी पीरी खालसा एकेडमी ने पहला, जबकि बाबा दीप सिंह क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। मीरी पीरी खालसा एकेडमी की सिमरनजीत कौर को गोल्ड रिंग पहनाकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग की विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उप विजेता को 15 हजार रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में चढ़ दी कला, एनआरआई और नानक नामलेवा संगत का खासा सहयोग रहा।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को विधायक बाबूराम पासवान ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर कराया था। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आधुनिक जिम का शिलान्यास किया था। संवाद