फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Just hit the jeep , RO and the driver injured

बस से जीप टकराई, आरओ और चालक घायल

Thu, 03 Dec 2015 11:37 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Thu, 03 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Just hit the jeep , RO and the driver injured

मंडी परिसर में बृहस्पतिवार को खड़ी बस से एक सरकारी जीप असंतुलित होकर टकरा गई। इससे जीप में सवार निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और उनका चालक घायल हो गए।

विज्ञापन

परिसर में पांच दिसंबर को होने वाले पंचायत चुनाव के सिलसिले में मतदान कर्मियों को सामग्री बांटी जाएगी और यहीं से मतदान पार्टियां रवाना होंगी। मतदान पार्टियों को ले जाने के लिए एआरटीओ ने बृहस्पतिवार को ही कुछ बसें मंडी परिसर में खड़ी करवा दी थीं। आरओ बने सहायक मत्स्य निदेशक संजय कुमार सरकारी जीप में बृहस्पतिवार दोपहर मंडी परिसर में व्यवस्थाएं देखने गए। तभी अचानक संतुलन बिगड़ जाने से उनकी सरकारी जीप मंडी परिसर में खड़ी एक बस से जा टकराई। इसमें आरओ और जीप चालक रामचंद्र लाल घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी होने पर एसडीएम बीपी सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आरओ का हाल जाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed