फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jungle safaris come to a halt; record set during PTR's tourism season.

Pilibhit News: जंगल की सैर पर लगा विराम, पीटीआर के पर्यटन सत्र में बना रिकाॅर्ड

Wed, 01 Jul 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jungle safaris come to a halt; record set during PTR's tourism season.
सफारी वाहन से जंगल की सैर करते सैलानी। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : samvad
पीलीभीत। पीटीआर का सात माह तक चला पर्यटन सत्र मंगलवार को आम सैलानियों के लिए समाप्त हो गया। खराब संपर्क मार्गों, जर्जर पुल-पुलियों और सफारी संचालन के बदले नियमों जैसी चुनौतियों के बावजूद इस बार पीटीआर ने पर्यटकों की संख्या और राजस्व, दोनों मामलों में नया रिकॉर्ड बनाया। पूरे सत्र में 56,783 सैलानियों ने जंगल की सैर की, जो पिछले सत्र से 494 अधिक है। अब जंगल की सैर के लिए पर्यटकों को चार माह इंतजार करना होगा। नया पर्यटन सत्र नवंबर में शुरू होगा।
विज्ञापन

घने जंगल, हरियाली, नहरों का विस्तृत जाल और बाघों की मौजूदगी के लिए देशभर में पहचान बना चुके पीलीभीत टाइगर रिजर्व का वर्ष 2025-26 का पर्यटन सत्र मंगलवार को समाप्त हो गया। करीब सात माह तक चले इस सत्र में हजारों पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया।
विज्ञापन

सत्र के दौरान चार बाघिनों के साथ दस शावकों की चहलकदमी सैलानियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रही। हर वर्ष 15 नवंबर से शुरू होने वाला पर्यटन सत्र करीब सात माह तक संचालित किया जाता है। इस दौरान पीटीआर और वन निगम की देखरेख में जंगल सफारी के लिए व्यवस्थित 100 से अधिक वाहनों के माध्यम से पर्यटकों को जंगल भ्रमण कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध चूका बीच, शारदा सागर डैम का प्राकृतिक सौंदर्य और बाघों के दीदार के लिए पीटीआर देशभर के प्रकृति प्रेमियों की पसंद बना हुआ है। इस बार पर्यटन सत्र के दौरान पीटीआर तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों की जर्जर स्थिति, कई पुल-पुलियों के बंद रहने और सफारी संचालन से जुड़े नए नियमों के कारण शुरुआत में पर्यटकों की संख्या प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। इसके बावजूद अंतिम आंकड़ों में पीटीआर ने पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इस बार सैलानियों के लिए अलग-अलग क्षेत्र में 10 शावकों के साथ चार बाघिन की चहलकदमी भी खास रही।

राजस्व में भी हुआ इजाफा : पर्यटकों की बढ़ी संख्या का असर पीटीआर की आय पर भी दिखाई दिया। इस पर्यटन सत्र में पीटीआर को कुल 1 करोड़ 62 लाख 2 हजार 707 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले सत्र की तुलना में करीब दो लाख रुपये अधिक है। सबसे अधिक राजस्व मुस्तफाबाद स्थित प्रवेश काउंटर से प्राप्त हुआ। संवाद

सफारी वाहन से जंगल की सैर करते सैलानी। स्रोत सोशल मीडिया

सफारी वाहन से जंगल की सैर करते सैलानी। स्रोत सोशल मीडिया- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed