{"_id":"6883cd5ca9b8b3e1f20fb882","slug":"jumper-broke-electricity-supply-of-8-thousand-consumers-was-disrupted-for-two-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-140447-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंपर टूटा, 8 हजार उपभोक्ताओं की दो घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंपर टूटा, 8 हजार उपभोक्ताओं की दो घंटे बाधित रही बिजली
विज्ञापन
शहर के सुनगढ़ी चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर में फेस सही करते कर्मचारी। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। रामलीला स्थित 33 केवीए पर लगा जंपर कटने से शहर के आठ हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति दो घंटे से अधिक बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
33 केवीए लाइन का जंपर बृहस्पतिवार की रात दस बजे टूट गया। इस कारण फीडर से जुड़े सुनगढ़ी, नई बस्ती, खैरुल्ला शाह, मदीनाशाह, लाल आदि इलाकों के आठ हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति को सुचारू किया जा सका। इसके बाद भी कटौती बरकरार रही।
इसके अलावा रात में शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह करीब 2:30 बजे सुनगढ़ी चौराहे के पास रखे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी। सुबह चार बजे गैस चौराहे से अग्रवाल सभा की ओर जाने वाले मार्ग पर तार टूट गया।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे दूधिया मंदिर फीडर पर एक फेस की दिक्कत होने से उपभोक्ता परेशान रहे। शाम तीन बजे सुनगढ़ी थाने के पास रखे ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत आने से यहां दोबारा आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, मधुवन, राजाबाग, राजीव कॉलोनी, आवास विकास, साहूकारा, तुलाराम, गोदावरी स्टेट, बल्लभनगर, निरंजनकुंज कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि जंपर कटने से रामलीला फीडर पर दिक्कत रही।