फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JSY: Puranpur lags behind in payment, Amaria ahead

जेएसवाई : भुगतान में पूरनपुर पिछड़ा, अमरिया आगे

Tue, 24 Jun 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
JSY: Puranpur lags behind in payment, Amaria ahead
पीलीभीत। जेएसवाई (जननी सुरक्षा योजना) से प्रसूता के खाते में धनराशि भुगतान में जिले का आकांक्षी ब्लॉक पूरनपुर फिसड्डी साबित हुआ है। इस ब्लॉक में सिर्फ 31 प्रतिशत प्रसूताओं को ही प्रोत्साहन राशि के 1400 रुपये खाते में भेजे जा सके हैं। हालांकि जेएसवाई में जिले की स्थिति बेहतर है। प्रदेश में पीलीभीत 20वें पायदान पर है।
विज्ञापन

सुरक्षित और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सरकार जननी सुरक्षा योजना से प्रसूताओं को 1400 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। प्रोत्साहन राशि का लाभ सभी को समान रूप से मिले, इसके लगातार प्रयास हो रहे हैं। मगर पीलीभीत जिले के पूरनपुर में इस योजना की स्थिति बदहाल है।
विज्ञापन

पूरनपुर में एक अप्रैल से अब तक 735 गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराया गया, लेकिन 231 प्रसूताओं को ही प्रोत्साहन राशि भेजी जा सकी है। पूरनपुर में जेएसवाई भुगतान का आंकड़ा सिर्फ 31 प्रतिशत है। 69 प्रतिशत प्रसूताओं को प्रोत्साहन राशि का अब भी इंतजार है। (संवाद) --
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्र एप से पहुंचती है प्रोत्साहन राशि
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंत्र एप के माध्यम से प्रसूताओं के खाते में भुगतान किया जाता है। प्रसव के बाद स्टाफ नर्स प्रसूता का पूरा विवरण एप पर देती है। एमओआईसी की रिपोर्ट के बाद प्रोत्साहन राशि प्रसूता के खाते में पहुंच जाती है।
--


अमरिया में 83 फीसदी प्रसूताओं को भुगतान
अमरिया ब्लॉक जेएसवाई के भुगतान में जिले में सबसे आगे है। प्रसव के बाद 83 प्रतिशत प्रसूताओं के खाते में प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है। मरौरी, ललौरीखेड़ा आदि ब्लॉकों में भी भुगतान की स्थिति ठीक है।



--
जननी सुरक्षा योजना में मंत्र एप से एक अप्रैल से नई प्रक्रिया के तहत प्रसूताओं को लाभान्वित किया जा रहा है। अभी कुछ तकनीकी समस्या है। जल्द ही सभी महिलाओं के खाते में राशि पहुंच जाएगी।
-डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed