फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Joint Magistrate found flaws in paddy procurement centers, expressed displeasure

ज्वांइट मजिस्ट्रेट को धान खरीद केंद्रों में मिली खामियां, नाराजगी व्यक्त की

Wed, 27 Oct 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Joint Magistrate found flaws in paddy procurement centers, expressed displeasure
पूरनपुर में मंडी समिति में धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करतीं ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट नुपुर गोयल। संव - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट नुपुर गोयल ने मंडी के धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तमाम खामियां मिलने पर खरीद केंद्र प्रभारियों, मंडी समिति सचिव पर नाराजगी व्यक्त की। एक खरीद केंद्र प्रभारी के खिलाफ आख्या देने के क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों का ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट नुपुर गोयल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिन किसानों का धान रिजेक्ट किया, दो-तीन दिन में किन किसानों का और कितना धान तौला गया की जानकारी की। कुछ खरीद केंद्रों पर अभिलेख पूरे न होने आदि पर नाराजगी व्यक्त की। टोकन की तिथि पर धान लेकर न पहुंचने वाले किसानों की जानकारी की। साथ ही यह भी पूछा कि इन किसानों से मोबाइल पर संपर्क किया गया या नहीं। गांव मुजफ्फरनगर के किसान निशान सिंह ने टोकन की तिथि पर अपराह्न 12 बजे खरीद केंद्र पर पहुंचने के बाद भी धान की जांच न करने और अपराह्न पौने चार बजे ई-पॉप मशीन में अंगूठा लगवाने के लिए नामिनी को बुलाने को कहा। किसान का आरोप था कि उसे देर से नामिनी को बुलाने को कहने पर नामिनी के ई-पॉप मशीन के बंद होने के मात्र पांच मिनट बाद आने पर उसका अंगूठा नहीं लग सका। अब उसे दोबारा टोकन जारी करना पड़ेगा। कई किसानों ने मंडी में धान की नीलामी न होने, बिजली सप्लाई बंद होने पर घंटों डस्टर न चलने आदि की शिकायत की। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव को प्रतिदिन धान का नीलामी कराने, नीलामी में कम से कम पांच आढ़तियों के शामिल होने के निर्देश दिए। खरीद केंद्रों पर मिली खामियां पर उन्होंने नोडल अफसर को खरीद केंद्रों की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed