{"_id":"57069bb54f1c1b8024c812a0","slug":"joining-then-took-charge-reluctant-to-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइनिंग तो कर ली, चार्ज लेने से कतरा रहे वीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइनिंग तो कर ली, चार्ज लेने से कतरा रहे वीडीओ
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम आदेश पर ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) ने कार्रवाई के डर से नए तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग तो कर ली लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी अधिकांश ने चार्ज नहीं लिया है। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हैं।
एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों को पिछले दिनों डीएम ने लॉटरी सिस्टम से पर्ची निकाल कर दूसरे ब्लाकों में तैनाती दी थी। फरवरी के अंतिम सप्ताह में हुई इस कार्रवाई के बाद आठ मार्च को लिखित आदेश जारी हुआ लेकिन वीडीओ ने इसे हवा में उड़ा दिया। इसके बाद सीडीओ की 31 मार्च तक ज्वाइन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के बाद आनन फानन में सभी वीडीओ ने नए ब्लाकों में ज्वाइन कर लिया। 31 मार्च की शाम तक सभी ब्लाकों से वीडीओ की ज्वाइनिंग रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्राप्त भी हो गई लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी अधिकांश वीडीओ ने न तो पुराना चार्ज छोड़ा है और न नए स्थान पर चार्ज लिया है। वीडीओ के कार्यभार ग्रहण न करने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अटके पड़े हैं।
नए स्थानों पर ज्वाइनिंग के बाद अब कार्यभार भी ग्रहण कराया जा रहा है। बरखेड़ा ब्लाक में चार्ज हो भी चुके हैं। एक दो दिन सभी को चार्ज दिला दिया जाएगा।
- इंद्रदेव द्विवेदी, सीडीओ