{"_id":"9437f217cae2a791d22614b5ebe02a3c","slug":"joining-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र पाकर झूमीं प्रशिक्षु शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र पाकर झूमीं प्रशिक्षु शिक्षिकाएं
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए कार्यालय में सोमवार को प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमें पहले दिन प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने मूल अभिलेख और अन्य दस्तावेज जमा किऐ थे। इधर मंगलवार का प्रशिक्षु शिक्षिकाओं को नियुक्ति बांटे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। नियुक्ति पत्र पाने को लेकर जनपद के अलावा गैर जनपदों से आई प्रशिक्षु शिक्षिकाओं और उनके परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। निर्धारित समय से करीब चार घंटा देरी यानि दोपहर करीब ढाई बजे से नियुक्ति पत्र बांटने की कार्रवाई शुरू की गई। नियुक्ति पत्र मिलने की जानकारी पर परिसर में मौजूद प्रशिक्षु शिक्षिकाएं बड़ी तादाद में गेट पर जा पहुंची। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने एक प्रशिक्षु शिक्षिका को नियुक्ति पत्र देकर वितरण का कार्य शुरू कराया। देर शाम तक 160 प्रशिक्षु शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस मौके पर बीईओ उमेश गौतम, पीएस राना, सत्यदेव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
128 ने जमा किए अभिलेख
इधर जिन प्रशिक्षु शिक्षकों ने सोमवार को अपने मूल अभिलेख जमा नहीं किए थे। मंगलवार को उन सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने परिसर में लगे छह काउंटरों पर अपने मूल अभिलेख व अन्य दस्तावेज जमा किए। देर शाम तक करीब 128 प्रशिक्षु शिक्षकों ने अभिलेख जमा किए।
आज प्रशिक्षु शिक्षकों को बांटे जाएंगें नियुक्ति पत्र
बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि 21 जनवरी को प्रशिक्षु पुरुष शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों को वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियुक्ति पत्रों का वितरण दोपहर 12 बजे के बाद किया जाएगा।