फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   John has dropped crooked trust Sriram

शरणागत कुटिल जयंत को श्रीराम ने दिया जीवनदान

Mon, 03 Oct 2016 11:30 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
 रामलीला में इंद्र के पुत्र जयंत की कुटिलता की लीला का मंचन किया गया। मां सीता के पांव में चोंच मारने पर श्रीराम उसके प्राण हरने के लिए सींक का बाज बनाकर छोड़ते हैं। प्राण बचाने के लिए जयंत श्रीराम की शरण में आ जाता है। प्रभु श्रीराम उसकी एक आंख फोड़ कर दंड तोो देते हैं लेकिन जीवन बख्श देते हैं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में चल रहे मंचन में सोमवार को श्रीराम, लक्ष्मण और सीता चित्रकूट में विश्राम कर रहे होते हैं। इसी बीच इंद्र का पुत्र जयंत श्रीराम का शक्ति की परीक्षा लेने के लिए कौवे का रूप धारण कर वहां पहुंचता है और मां सीता के पैरों में चोंच मार कर उन्हें घायल कर देता है। सीता के पैरों में खून बहता देख प्रभु राम सींक का बाज बनाकर उसके पीछे छोड़ देते हैं। कौवे रूपी जयंत अपनी जान बचाने के लिए तीनों लोकों में भागता है लेकिन कोई उसकी रक्षा नहीं करता। इस पर नारद की सलाह पर वह प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंचता है। अपनी शरण में आए जयंत की आंख फोड़कर प्रभु श्रीराम उसे दंड तो दे देते हैं लेकिन उसका जीवन नहीं हरते। श्रीराम का प्रताप और शक्ति जानकर जयंत इंद्रलोक चला जाता है। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्र, अमित अग्रवाल, अमिताभ त्रिपाठी, राजकुमार भारती, रमाकांत पांडेय, नीरज गोयल, धीरेंद्र मिश्र,, अभिषेक शर्मा, अवनीश शर्मा, नितिन अग्रवाल, अंकित सक्सेना, विनीत शर्मा, पुनीत शर्मा, सचिन भारती, शेखर भारती, अंकित सक्सेना अमरीश शार्म अम्बू सहित कई लोग थे। मंगलवार को अत्रि मिलन, सीता अनुसुइया मिलन लीला का मंचन होगा। साथ ही शाम सात बजे से रासलीला भी प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed