{"_id":"66ba3f4df20b969c580f0e10","slug":"jitin-prasad-inaugurated-eight-water-coolers-and-35-high-masts-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120923-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जितिन प्रसाद ने आठ वाटर कूलर व 35 हाईमास्ट का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जितिन प्रसाद ने आठ वाटर कूलर व 35 हाईमास्ट का किया लोकार्पण
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में हाई मास्ट लाइटो का लोकार्पण करते केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन
पीलीभीत। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहली बार आने पर अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल व सभासदों ने स्वागत किया। यहां पर उन्होंने वेस्ट मटेरियल से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट, शहर में लगाए गए शुद्ध पेयजल के आठ वाटर कूलर और 35 हाईमास्ट का लोकार्पण किया।
इस दौरान एक टीवी चैनल पर रियलिटी शो सुपर सिंगर सीजन तीन में दूसरा स्थान पाने वाले बाल गायक क्षितिज सक्सेना का अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने पालिका की ओर से कराए गए कार्यों व आगामी वर्ष में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने शहर के नकटादाना चौराहा, गौहनिया चौराहा, एकता सरोवर, रोडवेज बस स्टैंड, शहीद दामोदर दास पार्क, नींबू मंडी, बाजार गेट बिजलीघर, आयुर्वेदिक कॉलेज पर पालिका की ओर से लगवाए गए शुद्ध पेयजल के वाटर कूलर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
साथ ही ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग चौराहा, एकता सरोवर पार्क चौराहा, नौगवां चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, जिलाधिकारी आवास के सामने सहित 35 स्थानों पर लगाए गए हाईमास्ट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, एमएलसी सुधीर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।