{"_id":"665f947e7c2d73eb11056334","slug":"jitin-gets-victory-prasad-lotus-blooms-for-the-fifth-time-in-a-row-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117381-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जितिन को जीत का प्रसाद, लगातार पांचवीं बार खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जितिन को जीत का प्रसाद, लगातार पांचवीं बार खिला कमल
विज्ञापन
भाजपा के विजयी प्रत्याशी जितिन प्रसाद ।
पीलीभीत। राज्य की चर्चित सीटों में से एक पीलीभीत-बहेड़ी सीट पर जनता ने भाजपा के पक्ष में मतों की झड़ी लगा दी। पिछले विजेता वरुण गांधी का टिकट कटने से चर्चा में आई इस सीट पर भाजपा के जितिन प्रसाद ने 164935 मतों से जीत दर्ज की। यहां सपा के भगवत सरन गंगवार दूसरे और बसपा के अनीस अहमद खां ‘फूल बाबू’ तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट से 10 प्रत्याशी मैदान में थे।
बता दें कि सन 2004 से ही इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीतते आए हैं। इस तरह लगातार पांचवीं बार यहां से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। सन 2019 में यहां भाजपा के वरुण गांधी ने गठबंधन के हेमराज वर्मा को 255627 मतों से शिकस्त दी थी।
नवीन मंडी स्थल पर मतगणना शुरू होने से पहले ही सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार पहुंच गए थे, जबकि जितिन दो राउंड की मतगणना समाप्त होने के बाद पहुंचे। इसके बाद 15 राउंड की मतगणना पूरी होने तक डटे रहे। बाद में भगवत सरन के मुकाबले काफी बढ़त मिलने के लिए बाद जीत निश्चित होने पर वहां से चले गए।
विज्ञापन
इससे पूर्व पहले राउंड की मतगणना सुबह करीब 10 बजे खत्म हुई। जिसमें जितिन करीब 9881 वोटों से सपा के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार से आगे रहे। इसके बाद कई बार उतार-चढ़ाव आए पर जितिन की बढ़त अंत तक बनी रही। अंतत: उन्होंने 1.64 लाख मतों से जीत दर्ज की। इस दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह समेत कई अफसरों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
--
सभी प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या
नाम पार्टी कुल मत
जितिन प्रसाद भाजपा 607158
भगवत सरन गंगवार सपा 442223
अनीस अहमद खां ऊर्फ फूल बाबू बसपा 89697
नोटा 6741
--
2019 में वरुण गांधी ने हेमराज वर्मा को दी थी करारी शिकस्त
वर्ष 2019 में कुल 1187225 मत पड़े थे। 29 चरणों में हुई मतगणना पूरी होने के बाद वरुण गांधी को 704549 और गठबंधन के हेमराज वर्मा को 448922 मत मिले थे। भाजपा के वरुण गांधी ने हेमराज वर्मा को 255627 मतों से शिकस्त दी थी।