फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jim Corbett returned from a four-member team training

जिम कार्बेट पार्क से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटा चार सदस्यीय दल

Sat, 04 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 04 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
टाइगरों के जंगल से बाहर निकलने की बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने को टाइगर रिजर्व के डिप्टी रेंजरों के चार सदस्यीय दल ने जिम कार्बेट पार्क में हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया। यह दल अब टाइगर रिजर्व के अन्य कर्मियों के साथ अपने अनुभवों का साझा करेगा। टाइगर रिजर्व बनने के बाद वनों पर मानवों की निर्भरता कम होने के साथ आवाजाही पर भी अंकुश लगा है। ऐसे में जंगलों में वन्य जीवों की संख्या में अपार वृद्धि हुई है। इसके चलते वन्य जीव जंगल से सटे इलाकों में खड़ी फसलों की ओर दौड़ने लगे हैं। शाम होते ही वन्य जीवों का झुंड जंगलों से सटे इलाके में खड़ी कृषि फसलों पर टूट पड़ता है। वन्य जीवों की तलाश में ही टाइगर भी उनका पीछा करते हुए मैदानी इलाकों में पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि मानव पर टाइगर हमले की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। इधर सामाजिक वानिकी के उप प्रभागीय वनाधिकारी केपी सिंह के नेतृत्व में टाइगर रिजर्व के माला रेंज के डिप्टी रेंजर वजीर हसन, महोफ रेंज के मोबीन आरिफ, बराही के ग्रीशचंद श्रीवास्तव समेत चार सदस्यीय दल तीन दिवसीय प्रशिक्षण को जिम कार्बेट पार्क गया था। प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी रेंजरों को जंगलों से बाहर टाइगर के निकलने के कारणों व उस पर अंकुश लगाने के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटा चार सदस्यीय दल अब अपने अनुभवों को टाइगर रिजर्व के वनकर्मियों के साथ साझा करेंगे। मालूम हो कि हाल ही मे हल्दीडेंगा व पिपरिया संतोष इलाके में टाइगर अब तक तीन लोगों को अपना निवाला बना चुका है।    
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed