फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jila panchayat adhyaksh

भाजपा तय नहीं कर पा रही उम्मीदवार, सपा को इंतजार

Wed, 16 Jun 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat adhyaksh
पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब जनपद की मिनी संसद कहे जाने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सभी राजनीति दलों में कुर्सी के लिए घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने उम्मीदवारी के लिए कई नामों के प्रस्ताव भेजें है। लेकिन पार्टी हाईकमान अभी असमंजस में है। सपा इस इंतजार में है कि भाजपा अपने पत्ते खोले तो वह अपना दावेदार तय करे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सबसे ज्यादा 34 सदस्य निर्दलीय जीते हैं। ये अलग बात है कि सभी पार्टियां यह बताने में जुटीं हैं कि उनकी पार्टी के समर्थित उम्मीदवार ज्यादा जीते हैं। लेकिन पार्टियों की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक किसी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों की चर्चाएं हैं। इनमें एक भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में रह चुके हैं। दूसरे सपा छोड़कर भाजपा में कुछ दिन पहले शामिल हुए हैं। जबकि तीसरे उम्मीदवार बरखेड़ा विधानसभा से 2017 में चुनाव लड़ चुके है। इनमें दो उम्मीदवार ऐसे है, जो खुद को बेहतर बता रहे हैं। हालांकि जिलाध्यक्ष ने अभी किसी की उम्मीदवारी की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की बात करें तो भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा के बाद सपा अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। चर्चाएं यह भी आम है कि भाजपा का उम्मीदवार घोषित होने पर दूसरा बागी हो सकता है। इससे उसे भी पार्टी में शामिल किया जा सकता है। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का ही उम्मीदवार होने का दावा सपा पदाधिकारियों की जुबान पर है। हालांकि सपा ने सभी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि सबसे ज्यादा बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य विजयी हुए है। उनका ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा होगा। राजनीति गलियारों में चर्चा है कि बसपा के पास ऐसा कोई उम्मीदवार नहीं है। जिसे मैदान में उतारा जा सके। जबकि जिलाध्यक्ष पूरे दमखम से चुनाव को लेकर लगे हुए है। उन्होंने अध्यक्ष पद के समीकरण भी पंचायत चुनाव के दौरान बनाना शुरू कर दिए थे।
जिपं अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया
चुनाव प्रक्रिया दिनांक समय
नामांकन 26 जून सुबह 11 से शाम तीन बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच 26 जून शाम तीन बजे से कार्य समाप्त तक
नाम वापसी 29 जून सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक
मतदान 03 जुलाई सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक
मतगणना 03 जुलाई शाम तीन बजे से मतगणना समाप्त होने तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed