फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jewelry packed missing from moving tempo

चलते टेंपो से जेवर भरी पोटली हुई गायब

Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jewelry packed missing from moving tempo
बीसलपुर। शाहजहांपुर रोड पर चलते टेंपो की छत पर रखे बैग से बुधवार को जेवर भरी पोटली गायब हो गई। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खनंका निवासी एके जायसवाल ने बताया कि वह बुधवार को अपने गांव से नगर तक एक टेंपो से आए थे। उनके पास एक बैग भी था, जिसमें कपड़ों के अलावा जेवर भरी पोटली भी थी। टेंपो के कर्मचारियों ने उनका बैग जबरन छत पर रखवा दिया। एके जायसवाल टेंपो में सवार हो गए। नगर में आकर एके जायसवाल ने अपना बैग उतारा, जिसमें से जेवर भरी पोटली गायब थी। पोटली में लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवर थे। पोटली गायब होने के मुद्दे पर एके जायसवाल और टेंपो कर्मचारियों में काफी कहासुनी हुई। एके जायसवाल ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी, जिसमें टेंपो कर्मचारियों पर जेवर की पोटली गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हेै। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed