फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jewelery worth three crores sold on Akshaya Tritiya, bullion market opened on the day of closure

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर आभूषणों की खरीदारी के लिए पहुंचे लोग, बंदी के दिन भी बाजार रहा गुलजार

Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth three crores sold on Akshaya Tritiya, bullion market opened on the day of closure
शहर की एक सर्राफा दुकान पर खरीददारी करते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अक्षय तृतीया का मुहूर्त सोना और चांदी के गहने और आभूषण खरीद के लिए शुभ माना जाता है। यही वजह थी कि मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के बावजूद पीलीभीत शहर का सराफा बाजार खुला। ढाई से तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, अगर बंदी का दिन नहीं होता तो यही कारोबार पांच से सात करोड़ रुपये तक पहुंच जाता। यह आकलन सराफा वेलफेयर एसोसिएशन ने किया है।
विज्ञापन

जिले में सराफा की करीब एक हजार दुकानें हैं। शहर में 250 से अधिक दुकानें हैं। शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहती है और दुकानें बंद रहती हैं लेकिन अक्षय तृतीया के त्योहार की वजह से तमाम दुकानें खुलीं और शहर के सराफा बाजार में साप्ताहिक बंदी के दिन भी रौनक नजर आई। खरीदार पहुंचे और दुकानदारों ने भी ज्वेलरी बेची।
विज्ञापन

सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल ने बताया कि ईद और साप्ताहिक बंदी के चलते पिछले वर्ष के मुकाबले आधा कारोबार भी नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि बंदी के चलते कई प्रतिष्ठान खुले नहीं। अगर बंदी का दिन नहीं होता तो कारोबार पांच से सात करोड़ रुपये तक का होता। वैसे इस बार ढाई से तीन करोड़ रुपये की ज्वेलरी बिकी है। उन्होंने बताया कि ईद की वजह से भी छुट्टी का माहौल बन गया था। इसका असर भी कारोबार पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए आई। पिछले वर्ष सोना 45,000 इस बार 46,000 रुपये प्रति दस ग्राम है। मेरे लिए आज का दिन शुभ होता है इसलिए सोना और चांदी के जेवर खरीदने आती हूं।
मीरा अवस्थी,
त्योहार पर खरीदारी करना परंपरा को निभाना है। इसलिए मैंने तो गिन्नी खरीदी। मैं चाहती हूं कि अपनी परंपराओं को सभी लोग निभाएं।
श्वेता अग्रवाल, मोहल्ला कुंवरगढ़
त्योहार पर खरीदारी के लिए पहुंचे दो देखा कि बंदी के बावजूद लोगों में उत्साह है। मैंने तो शुगन के लिए खरीदारी की है।
अर्पित शुक्ला, सुनगढ़ी
इस बार अक्षय तृतीय पर आभूषणों की हुई ठीक ठाक बिक्री
पिछले दो वर्षो से कोरोना संक्रमण के चलते अक्षय तृतीया पर आभूषणो की बिक्री न के बराबर हुई थी, जिससे व्यापारियों को काफी घाटा हुआ। इस बार कोरोना का संक्रमण भी नहीं है और गेहूं की कटाई भी हो चुकी है, इसलिए इस बार अक्षय तृतीया पर आभूषणों की ठीक ठाक बिक्री हो गई है। मनोज गोयल, नगराध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशान बीसलपुर।
राहगीरों को शर्बत बांटा
बीसलपुर। अक्षय तृतीया पर मोहल्ला दुबे में होली मैदान के पास लोगों ने राहगीरों को शर्बत बांटा। व्यवस्था में मनोज दुबे, रचन दुबे, रिबन कुमार, राजेश शुक्ला, सर्वेश कुमार, पवन कुमार, अभिषेक, आदर्श, अकित पाठक और गोपाल कुमार आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। पुराना डाकखाना रोड पर कौशल कुमार और संदीप रस्तोगी समेत कई लोगों ने राहगीरों को शर्बत बांटा। अक्षय तृतीया पर सराफा की दुकानों पर दिन भर आभूषणों की बिक्री होती रही। बिलसंडा, बरखेड़ा, ईंटगांव, टिकरी, मधवापुर, आदि स्थानों पर स्थित दुकानों पर भी काफी बिक्री हुई।
गायत्री शक्ति पीठ में चिकित्सालय शुरू हुआ
पीलीभीत। गायत्री शक्ति पीठ नकटादाना में अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के सुअवसर पर श्री राम प्रज्ञा चिकित्सालय शुरू किया गया। शुभारंभ विजय कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर डा. जगदीश मौजूद रहे। इस अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं डां. सुरेश चन्द्र द्वारा दी जाएंगी।

महेश चन्द्र शर्मा मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी, श्रीनारायन लाल शर्मा, पी.एल गंगवार, सर्वेश पाल सिंह चौहान, मनोज कुमार गुप्ता, हरि दत्त शर्मा, किशन लाल, श्रीमती गार्गी शर्मा, जय प्रकाश त्रिपाठी, मधु अग्रवाल श्रीमती आदि गायत्री परिजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed