फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jehanabad SHO accused of working for party special

जहानाबाद एसएचओ पर पार्टी विशेष के लिए काम करने का आरोप 

Mon, 24 Jul 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Mon, 24 Jul 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Jehanabad SHO accused of working for party special
डेमो पिक
0 शहर विधायक ने की डीजीपी से शिकायत, एसपी ने भेजी आख्या       
विज्ञापन

एक पार्टी विशेष के लिए काम करने और उससे जुड़े नेताओं संग साठगांठ करने का आरोप जहानाबाद थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा पर लगा है। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के डीजीपी से शिकायत करने के बाद जिला स्तर से एसपी से आख्या तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर एसएचओ की जांच कराई जाएगी।       

शहर विधायक ने डीजीपी से की गई शिकायत में जहानाबाद एचएसओ पर आरोप लगाया कि वह फरियादियों की सुनवाई में रुचि नहीं ले रहे। उनका अधिक ध्यान एक पार्टी से जुड़े लोगों से है। जिनको विशेष तवज्जोह देने के साथ ही साठगांठ कर कार्य किया जाता है। इसके अलावा भी कई संगीन आरोप लगाते हुए एसएचओ को गैर जनपद स्थानांतरण कराने की मांग की गई। विधायक से शिकायत मिलने पर पुलिस महकमें के उच्चाधिकारी गंभीर हुए और पूरे मामले को लेकर एक रिपोर्ट एसपी पीलीभीत से मांगी गई। इसमें उनकी पूर्व की तैनाती के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जवाब मांगा गया है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शिकायत में एसएचओ के अलावा परेवा वैश्य चौकी पर तैनात एक अंडर ट्रेनिंग दरोगा पर भी आरोप लगाए गए थे। जिसको अंडर ट्रेनिंग होने के कारण वहां से हटा दिया गया है। एसएचओ को लेकर आख्या बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इसकी स्थानीय स्तर पर भी जांच कराई जाएगी। उधर विघायक संजय सिंह गंगवार ने भी शिायत करने की बात को स्वीकार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed