{"_id":"57cdb29a4f1c1b1c56317543","slug":"jayrin-included-in-formation-to-the-devotions-chadrposhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायरीन ने चादरपोशी कर मांगीं दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायरीन ने चादरपोशी कर मांगीं दुआएं
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुतुबे पीलीभीत हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां के सालाना उर्स-ए-पाक के दूसरे दिन कुरान ख्वानी और मिलाद शरीफ का प्रोग्राम हुआ। मिलाद पार्टियों ने शाहजी बाबा की शान में नात पेश की। इधर, अन्य प्रांतों से आने वाले जायरीनों का सिलसिला सोमवार को बदस्तूर जारी रहा। शहर के इस एतिहासिक उर्स पाक में सोमवार को भी तमाम जायरीन शाहजी बाबा के फैज ओ करम की तलब लिए पहुंचे। दरगाह शरीफ पर नमाजे जौहर कुरआन ख्वानी हुई। इसमें तमाम अकीदतमंदों ने शिरकत फरमाई। शाम को महफिल ए मिलाद शरीफ हुई। इसमें मिलाद पार्टियों ने शाहजी बाबा की शान में नात व मनकबत पेश की। जायरीनों ने भी बड़ी तादाद में दरगाह शरीफ पर हाजिरी देकर चादरपोशी की और दुआ मांगी। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। उर्स में जिले के अलावा अन्य प्रांतों से आने वाले जायरीनों का सिलसिला सोमवार सुबह से लेकर शाम तक जारी रहा। बाहर से आने वाले जायरीनों के लिए ठहरने और लंगर की व्यवस्था भी की गई है। इधर, दरबार ए शेरिया के सज्जादानशीन मुन्ने मियां शेरी ने बताया कि छह सितंबर को कुरआन ख्वानी व शाम को नातिया मुशायरा होगा।
113वें उर्स पर चढ़ाई जाएगी 113 मीटर लंबी चादर
हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां के 113वें सालाना उर्से पाक के मौके पर सुन्नी अवाम कमेटी द्वारा सात सितंबर को चादर शरीफ का जुलूस निकालकर दरगाह ए शेरिया पर 113 मीटर लंबी चादर पेश की जाएगी। यह जानकारी कमेटी अध्यक्ष हाफिज इफ्तेखार अल्वी मुशाहिदी ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि चादर शरीफ का जुलूस बरेली हाइवे स्थित एक मैरिज हाल से सुबह नौ बजे से निकलेगा। जो शहर के मुख्य चौराहों व बाजार मार्ग से होता हुआ शाहजी बाबा के दरबार में पहुंचेगा। जुलूस में विभिन्न मुस्लिम संगठनों सहित सभी धर्मों के लोग शामिल रहेंगे। आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के उपाध्यक्ष मौलाना सैफ रजा कादरी, मौलाना मुअज्जम बरकाती, मौलाना सलीम रजवी आदि तकरीर करेंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, महासचिव हाजी असगर नूर, सचिव मोहम्मद अकील अल्वी, इकराम अजहरी, अब्दुल हमीद, इसरार हुसैन आदि मौजूद रहे।