{"_id":"665224927af1cf639b0a135a","slug":"jatpura-phc-will-soon-have-electricity-connection-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116875-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जल्द ही जटपुरा पीएचसी में होगा बिजली का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जल्द ही जटपुरा पीएचसी में होगा बिजली का कनेक्शन
विज्ञापन
प्रकाशित खबर ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जटपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब जल्द ही बिजली का कनेक्शन कराया जाएगा। इसके लिए एसडीओ से पत्राचार किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक बिजली का कनेक्शन न होने से भीषण गर्मी में मरीज, उनके तीमारदार और स्टाफ काफी परेशान था।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जटपुरा जंगल के करीब है। यहां पर वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं है तो यहां तैनात स्टाफ और मरीजों के हितों को भी ध्यान नहीं रखा गया है। अस्पताल में अब तक बिजली का कनेक्शन तक नहीं हुआ है। ऐसे में गर्मी से यहां आने वालों को काफी दिक्कत होती है।
पानी के लिए भी यहां मात्र एक हैंडपंप है। अस्पताल की समस्या को लेकर शनिवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने पूरनपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी से अस्पताल को लेकर पूरी जानकारी ली। साथ ही व्यवस्थाएं दुुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यही नहीं एमओआईसी (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी) को अस्पताल में बिजली का कनेक्शन कराने के लिए एसडीओ को पत्र भेजने के लिए भी कहा।
.........
अस्पताल को लेकर एमओआईसी (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी) से जानकारी ली गई। बिजली का कनेक्शन कराने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही अन्य अव्यवस्थाओं को दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ