फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Janmashtami celebrated with reverence

Pilibhit News: श्रद्धा से मनाई गई जन्माष्टमी

Tue, 27 Aug 2024 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami celebrated with reverence
पीलीभीत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर की स्टेडियम रोड पर सजी एक दुकान पर समान खरीदते लोग
पीलीभीत। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों और घरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां पर बाल रूप में बच्चों को सजाकर झांकी भी सजाई गई। देर रात पूजा-अर्चना करने के बाद आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओं ने व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर, कस्बों और गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों ने व्रत रखे और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने दिन भर उपवास रखने के बाद कन्हैया की आराधना की, और उनके जन्म के बाद उपवास खोले। मंदिरों में देर रात पूजा-अर्चना की गई। इसके अलावा घरों पर भी भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। भगवान के मंदिर को सजाया गया। पालने में उनको बैठकर पूजा-अर्चना की गई। भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस पर्व के सिलसिले में सभी मंदिरों पर सजावट की गई। झांकियां सजाई गईं और पहले से ही स्थापित प्रतिमाओं का शृंगार किया गया। रात 12 बजे सभी मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद आरती की गई और प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला बख्तावर लाल स्थित बेनीराम मंदिर में वृंदावन से आए कलाकारों और मठिया नाथ चौराहे पर किशोर कीर्तन मंडल के कलाकारों ने कीर्तन किया। गांव चठिया सेवाराम के ठाकुरद्वारा मंदिर में देव प्रतिमाओं का शृंगार किया गया। नगर के अलावा चुर्रासकतपुर, दियोरिया, मधवापुर, पिपरियां संजरपुर, मकरंदापुर, मानपुर, ईंटगांव, खनंका, गुलैंदा, भड़रिया मोड़, टिकरी, जोगीठेर, अमृताखास, रढ़ैता, खरगापुर, बौनी, आदि स्थानो पर भी पर्व की धूम रही।

--

गांधी पार्क में सजाई गईं झांकियां
पूरनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर डायमंड हॉकी क्लब की ओर से नगर के गांधी पार्क में विभिन्न झांकियां सजाई गईं। पकडि़या चौराहा पर कलाकारों ने श्रीकृष्ण सुदामा मित्रता प्रसंग का मंचन किया। कोतवाली में भी सजावट की गई। इसके अलावा नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, सीताराम मंदिर, श्री राधा-माधव जगन्नाथ मंदिर सहित नगर के अधिकतर मंदिरों में देररात तक भजन-कीर्तन हुए। आधी रात को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ। संवाद

पीलीभीत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर की स्टेडियम रोड पर सजी एक दुकान पर समान खरीदते लोग

पीलीभीत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर की स्टेडियम रोड पर सजी एक दुकान पर समान खरीदते लोग

पीलीभीत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर की स्टेडियम रोड पर सजी एक दुकान पर समान खरीदते लोग

पीलीभीत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर की स्टेडियम रोड पर सजी एक दुकान पर समान खरीदते लोग

पीलीभीत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर की स्टेडियम रोड पर सजी एक दुकान पर समान खरीदते लोग

पीलीभीत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर की स्टेडियम रोड पर सजी एक दुकान पर समान खरीदते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed