फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jamaat Raza-e-Mustafa demonstrated against the objectionable post

Pilibhit News: जमात रजा-ए-मुस्तफा ने आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 05 Sep 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 05 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jamaat Raza-e-Mustafa demonstrated against the objectionable post
प्रदर्शन करते मु​स्लिम समाज के लोग । संवाद
पूरनपुर। जमात रजा-ए-मुस्तफा के आह्वान पर साबरी अहाता गेट पर एकत्र हुए मुस्लिमोंं ने फेसबुक पर आला हजरत और बुजुर्गों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ को संबोधित ज्ञापन इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि एक सितंबर को कानपुर के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत किया है। जानबूझ कर माहौल खराब करने की इस तरह की लगातार कोशिश हो रही हैं। मामले का संज्ञान में लेकर ठोस कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में फरहान रजा अजहरी, मोहम्मद नदीम रजा खां, हाफिज याकूब, आमिर, सलमान, नदीम, दिलशाद रजा, दानिश रजा, युसुफ, परवेज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed