{"_id":"da5fed96cd1c58f6d5ee40b86e48f50f","slug":"jam-with-a-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने पर जाम लगाकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने पर जाम लगाकर प्रदर्शन
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर बुधवार को बारह पत्थर रोड के
विज्ञापन
होली चौराहे पर सीढ़ी डालकर जाम लगाया और बिजली विभाग के विरोध में
प्रदर्शन किया।
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार तमाम उपभोक्ता बुधवार को बारह पत्थर रोड के होली चौराहे पर जमा और उन्होंने सड़क पर सीढ़ी लगाकर जाम लगा दिया। उसके बाद उपभोक्ता बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते नगर में पिछले काफी समय बिजली की अघोषित कटौती चल रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप था कि नगर में जगह जगह बिजली के तार झूल रहे हैं, जिनमें उलझकर आए दिन लोग घायल होते रहते हैं। पौन घंटे बाद उपभोक्ताओं ने स्वयं ही जाम और प्रदर्शन खत्म कर दिया।
प्रदर्शन करने और जाम लगाने वालों में मनोज कुमार, गोपाल, सोनू, सुमित, सुनील, चंद्रपाल, मिंटू, मायाराम, सुरेश, अनिल, अमित, दीपक, सत्येंद्र, बब्बू, सोमेंद्र पाल, कुनाल शर्मा और जितेंद्र कुमार समेत तमाम लोग शामिल थे।