फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jam from Station Square to Gohania, traffic system in shambles

Pilibhit News: स्टेशन चौराहे से गोहनिया तक जाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

Tue, 05 Nov 2024 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jam from Station Square to Gohania, traffic system in shambles
पीलीभीत के रेलवे स्टेशन चौराहे पर लगे जाम मेंं फंसे लोग।संवाद
पीलीभीत। त्योहार केे अवकाश के बाद स्कूल-कॉलेज, कार्यालया खुले और लोगों ने कार्यस्थलों पर वापसी की राह पकड़ी तो शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। मंगलवार दोपहर स्टेशन चौराहे पर भयंकर जाम लगा। छतरी चौराहे से गोहनिया चौराहे के बीच भी जाम की स्थिति बनी। लोग एक घंटे से अधिक समय तक जाम से जूझते रहे। यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू किया।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे स्टेशन चौराहे पर जाम लग गया। स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे यात्री, स्कूली वाहन और अन्य राहगीर जाम में फंस गए। पहले तो स्थानीय और वाहन चालक ही जाम खुलवाने में लगे रहे। करीब एक घंटे बाद यातायात पुलिस और सुनगढ़ी पुलिस पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब ढाई बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

आवागमन सुचारू हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसी समय छतरी चौराहे से गोहनिया चौराहे के बीच भी जाम की स्थिति बनी। वाहन चालक रेंग-रेंगकर आगे बढ़े। 10 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे से अधिक समय लग गया। डिग्री कॉलेज चौराहे और असम चौराहे पर भी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहार की वजह से वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। जाम का पता चलते ही मौके पर पहुंचे थे। जाम खुलवाकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed