फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jalvihar procession taken out with much fanfare in the city

Pilibhit News: शहर में धूमधाम से निकाली गई जल विहार शोभायात्रा

Tue, 12 Sep 2023 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 12 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jalvihar procession taken out with much fanfare in the city
पीलीभीत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन मंगलवार को शहर में जलविहार शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में बैंड- बाजों एवं राधा कृष्ण के भजनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

जलविहार शोभायात्रा मोहल्ला तखान में लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं होली चौराहे पर खूबचंद मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा जेपी रोड, घंटाघर, बरेली दरवाजा, जाटों का चौराहा, लेखराज चौराहा, काला मंदिर, नई बस्ती चौराहा, सुनगढ़ी चौराहा, गैस चौराहा, चावला चौराहा, चूड़ी वाली गली, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद, ड्रमंडगंज चौराहा, लोहा बाजार आदि में भ्रमण करने के प्रारंभ स्थलों पर पहुंचकर समाप्त हो गईं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। लोग बैंड बाजों की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed