{"_id":"6171397d0d3a6e7da712397d","slug":"jal-shakti-minister-mahendra-singh-do-arial-survey-flood-affected-areas-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, पुलिस लाइन में अधिकारियों संग कर रहे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, पुलिस लाइन में अधिकारियों संग कर रहे बैठक
Thu, 21 Oct 2021 03:27 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 21 Oct 2021 03:27 PM IST
सार
मंत्री महेंद्र सिंह पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में पूरनपुर और बरखेड़ा विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। बैठक के बाद मंत्री पत्रकार वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन पहुंचे जल शक्ति मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत जिले में सोमवार की रात से बुधवार की सुबह तक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। तमाम लोग अभी पानी से घिरे हुए हैं। कई क्षेत्रों में धान की फसलें पानी में डूब चुकी हैं। अब शारदा नदी का जलस्तर घट रहा है। लोग खतरे से बाहर आने की ओर हैं। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव के कार्य जारी है।
विज्ञापन
भीषण बाढ़ में फंसे 26 लोगों को वायुसेना ने बुधवार को सुबह आठ बजे रेस्क्यू करके निकाला था। गुरुवार को एक बार फिर वायुसेना रमनगरा क्षेत्र में रेस्क्यू शुरू किया है। शारदा नदी पार गुन्हान क्षेत्र में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इस बीच सांसद वरुण गांधी ने पूरनपुर क्षेत्र के रमनगरा और हजारा में बाढ़ पीड़ितों से मिले। उत्तर प्रदेश जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने हेलिकॉप्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है।
विज्ञापन
राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद भी उनके साथ थे। महेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ के बाद राहत कार्य देखने के लिए भेजा है। बाढ़ का पानी खत्म होते ही क्षति का आकलन कराया जाएगा और लोगों को राहत राशि दी जाएगी।
विज्ञापन