फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jahanabad in pilibhit

ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत

Fri, 04 Oct 2019 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
jahanabad in pilibhit
जहानाबाद (पीलीभीत)। बरेली हाईवे पर जतीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी 28 वर्षीय हरेंद्र गंगवार पुत्र बाबूराम बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे काम के सिलसिले में पीलीभीत जाने के लिए निकले। बाइक पर उनके साथ गांव का देवेश था। बाइक चलाते वक्त हरेंद्र ने हेलमेट नहीं लगाया था। बरेली हाईवे पर जतीपुर गांव के पास पहुंचते ही बाइक हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे देवेश घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। थानाध्यक्ष कमल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed