फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jackal attacking, biting innocent child's hand

Pilibhit News: हमलावर हो रहे सियार, मासूम का हाथ चबाया

Wed, 08 Nov 2023 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Jackal attacking, biting innocent child's hand
सियार के हमले में घायल बच्चा । संवाद
माधोटांडा के नवदिया सुखदासपुर की घटना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। जंगल से बाहर घूम रहे सियार इंसानों पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। मंगलवार सुबह घर में घुसे सियार ने चार साल के बच्चे का बुरी तरह हाथ चबा दिया।
बाघों के साथ सियार के हमलों की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। आबादी क्षेत्र में घुसकर सियार छोटे बच्चों के अलावा बड़ों को भी हमला कर घायल कर रहे हैं। मंगलवार सुबह सुखदासपुर नवदिया निवासी मंझले के घर में घुसे सियार ने उसके चार वर्षीय पुत्र हसन राजा के हाथ को बुरी तरह से चबा लिया।
बच्चे के चिल्लाने की आवाज पर परिजन सतर्क हुए। डंडे फटकार कर सियार को घर से खदेड़ा। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर माधोटांडा सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन

00000
00000
आबादी के निकट पहुंचे बाघ ने बछड़े को मारा



कलीनगर। जमुनिया गांव में आबादी के निकट पहुंचे बाघ ने बछड़े को मार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरे दिन भी गन्ने के खेत में बाघ की मौजूदगी देखी गई। जिससे दहशत का माहौल है। बाघ मवेशी का मांस खाने के लिए वहां फिर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




माधोटांडा क्षेत्र में जंगल से दूर बाघों की मौजूदगी ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। पिपरिया संतोष के बाद जमुनिया गांव की सीमा में बाघ की मौजूदगी देखी गई। मंगलवार रात बाघ जमुनिया गांव में आबादी के निकट पहुंच गया। खेतों में घूम रहे बछड़े को मार दिया। उसका कुछ मांस भी खाया। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार सुबह भी बाघ की गन्ने में मौजूदगी देखी गई। विभाग को मामले की जानकारी दी गई है। वन दरोगा राम बहादुर ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed