फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jackal attacked 16 villagers in Pilibhit

यहां टाइगर का खौफ है ही, सियार भी कम नहीं: 10 घरों में मचाया तांडव, 16 लोगों को काटा; पूरे गांव की उड़ी नींद

Fri, 04 Aug 2023 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 05:29 PM IST
सार

पीलीभीत जनपद में जंगल से सटे इलाकों में टाइगर का खौफ है ही, लेकिन अब सियार भी उत्पात मचाने लगे हैं। बृहस्पतिवार रात गांव सपहा में एक सियार ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। सियार ने 10 घरों में घुसकर 16 लोगों पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Jackal attacked 16 villagers in Pilibhit
सियार

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में जंगल से बाहर वन्यजीवों की सक्रियता जारी है। बृहस्पतिवार देर रात गांव सपहा में पहुंचे एक सियार ने 10 घरों में घुसकर 16 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। आधी रात एकाएक हुए सियार के हमले से भगदड़ व चीख पुकार मच गई। बाद में एकत्र हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल सियार को खदेड़ा। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह माधोटांडा सीएचसी पहुंचकर टीके लगवाए।

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव सपहा के ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात दस बजे के बाद अधिकांश लोग खाना खाने के बाद घरों में लेट गए। रात करीब 11 बजे अचानक सियार गांव में पहुंच गया। सियार एक-एक करके करीब दस घरों में घुसा। चारपाई पर सो रहे ग्रामीणों पर हमलावर हो गया। सबसे पहले गांव के अजीत को काटा। इसके बाद कुछ दूरी पर पहुंचकर दूसरे घर में सो रही महिला शांति देवी, कल्पना को घायल किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त, विरोध में चक महमूद का बाजार बंद; भाजपा विधायक से मिले लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव में मच गई थी भगदड़ 

एक घंटे के अंतराल में सियार ने चुन्नी लाल, राम कुमारी, माही लाल, सुमेर, जय देवी समेत 16 लोगों को घरों में घुसकर काटकर जख्मी कर लिया। सियार के हमले के चलते गांव में शोर मचने के साथ ही भगदड़ मच गई। ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। 

लाठी-डंडे लेकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी की मदद से सियार को खदेड़ा। सियार की स्थिति को देख रात भर गांव में लोग जागते रहे। शुक्रवार सुबह को सभी घायल माधोटांडा सीएचसी पहुंचे। टीके लगवाने के साथ उपचार भी कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सियार ने ग्रामीणों के हाथ और पैर में काटा है। सियार के हमले से गांव में दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed