{"_id":"577d478b4f1c1bd2707f9a70","slug":"ix-xi-will-sign-up-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ, ग्यारह में पांच अगस्त तक होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ, ग्यारह में पांच अगस्त तक होंगे प्रवेश
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा नौ और ग्यारह में प्रवेश अब पांच अगस्त तक ही हो सकेंगे। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव शैल यादव की ओर से जारी आदेश में कक्षा नौ और ग्यारह में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी 20 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं।
इधर, प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में कक्षा नौ और ग्यारह में प्रवेश की तिथि 15 अप्रैल तक ही निर्धारित की गई थी। इसे प्रधानाचार्यों में असमंजस की स्थिति थी। परिषद ने शिक्षा निदेशक से प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की थी। इस पर शिक्षा निदेशक ने प्रवेश तिथि पांच अगस्त तक बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य कक्षा नौ और ग्यारह का अग्रिम पंजीकरण शुल्क कोषागार में 25 अगस्त तक जमा कर दें। छह से 20 सितंबर तक परिषद की वेबसाइट पर छात्रों के विवरण में संशोधन हो सकेगा। सभी प्रधानाचार्य पंजीकृत छात्र छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली और कोषागार में जमा किए गए चालान की प्रति डीआईओएस कार्यालय में जमा करें।