फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   It performed on the ramp walk for children Glimpses of the various provinces

बच्चों ने रैंपवॉक पर बिखेरी विभिन्न प्रांतों की झलक

Fri, 29 Jan 2016 12:15 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 29 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
It performed on the ramp walk for children Glimpses of the various provinces
ग्रेस पब्लिक स्कूल में हुए वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली चार शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम का आगाज शकील रजा ने तिलावत ए कलाम पाक व नात पाक से किया। छात्रा खुशबू, अरीबा, जैनब, वरीशा ने गॉड, अल्लाह और भगवान, माहवश, हुदा, विशेष ने यार न मिलिए, अफशां, गालिबा, अंजू, अनस, फुरकान ने यह देश है वीर जवानों का गीत पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। यशफीन, नाजिश, महविश, निमरा, ने मेंहदी लग लग, जोया, महक, मुस्कान, नाजिश, सीमा ने प्रेम रतन धन पायो, तनिष्का, निमरा, काशिफा, महक, उबहत ने चिटियां कलइयां वे गीत पर डांस पेश किया। इरा फात्मा ने मोटू राम, फाइका ने बिल्ली मौसी, पायल ने मम्मी डैडी, आरोही ने हाथी राजा, कनीज फात्मा ने बिट्स ऑफ पेपर कविता सुनाकर अभिभावकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

इसके अलावा परवेज, वामिक, जोया, हुमैरा, बुशरा, अमन, राहुल, अफसर, अभिषेक, कौसर, बबली, अरीबा आदि ने नाटक, गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी। गालिया, देवांश ने बंगाली, आरोही व गाजी ने त्रिपुरा, सुहानी व अयान ने केरल, बिलाल व साहिबा ने महाराष्ट्र, सिदरा व हिमाचल ने कश्मीर, खुशी व अरहाम ने पंजाब, सुंबुल व पुलिकत ने राजस्थानी वेशभूषा में रैंप वॉक किया। इस मौके पर समाज सेवा क्षेत्र में बेहतर योगदान पर अरुणदास चंचल, शिक्षा सेवा में कल्पना सिंह, शायरी के लिए जुल्फिकार नाजिश, उर्दू सहाफत के लिए राशिद रजा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने सभी को सम्मानित किया। संचालन प्रबंधक मुजीब साहिल ने किया। प्रधानाचार्य साइका परवीन ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर सायमा परवीन, सबा अफजाल, बुशरा महफूज, नूरजहां, महनाज, अमरीन, रियाजुर्रहमान, शहरोज जमाल, सुनीता, अदीबा, निखिल अग्रवाल, मोईन खान, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed