फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Irregularities in electricity bills do not happen just like that, it is the result of 'setting'.

Pilibhit News: यूं ही नहीं होती बिजली बिलों में गड़बड़ी... ‘सेटिंग’ का फंडा है ये

Fri, 29 Sep 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in electricity bills do not happen just like that, it is the result of 'setting'.
बिजली का बिल सही कराने वाले लोगो की लगी लाइन । संवाद
पीलीभीत। बिजली विभाग की कारस्तानी से जिले के उपभोक्ता परेशान हैं। मीटर रीडर घर-घर जाकर रीडिंग नहीं ले रहे हैं। मनमानी रीडिंग दर्ज कर बिल बना रहे हैं। यह लापरवाही या चूक नहीं है बल्कि जानबूझकर किया जा रहा है। जिन लोगों के हमेशा चार-पांच सौ रुपये के बिल आते रहे हैं उनके पास आठ से 80 हजार के बिल पहुंच रहे हैं। वजह यह है कि उपभोक्ता बिल सही कराने के लिए विभाग के चक्कर लगाएं और फिर थकहार कर सुविधा शुल्क देकर काम कराएं।
विज्ञापन

बिजली बिल गड़बड़ आने पर जब उपभोक्ता अधिकारी के पास जाते हैं तो उन्हें जांच का आश्वासन देकर टरका दिया दाता है। जांच होती ही नहीं है। विभाग के कारनामे का ही जीता जागता उदाहरण बरातबोझ गांव के मजदूर दिलीप का है। उनके यहां 85 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग में शिकायत करने आए कई उपभोक्ताओं ने तो यहां तक बताया कि विभाग में ही कुछ कर्मचारी यहां तक कहते हैं कि जब चक्कर काटकर थक जाओ तो हमारे पास आना काम करा देंगे। बात सही भी है थक-हारकर उपभोक्ता इन्हीं बाबुओं के पास जाकर इनकी जेब गर्म करके बिल सही कराते हैं। तब सारे काम फटाफट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

85 हजार का आया बिल, रोकर सुनाया दुखड़ा
बरातबोझ निवासी दिलीप कुमार मजदूरी करते हैं। दिलीप ने बताया कि उनके यहां एक किलोवाट का कनेक्शन है। महीने में तीन-चार सौ रुपये का बिल आता है, लेकिन इस बार 85 हजार रुपये का बिल आ गया है। दिलीप ने रोते हुए बताया कि इसकी शिकायत कई बार विभाग में कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। वह इतना बड़ा भुगतान कहां से करें। ऊपर से कर्मचारी कनेक्शन काटने की धमकी दे रहे हैं। विभाग में शिकायत करने पर एक कर्मचारी ने तो यहां तक कहा कि सेटिंग कर लो, बिल ठीक हो जाएगा।
----------

600 का बिल अबकी आठ हजार का आया
नौगवां निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके यहां प्रत्येक महीने 600-700 रुपये का बिल आता है, लेकिन इस बार आठ हजार रुपये का बिल आया है, जो बहुत अधिक है। अधिक बिल आने की शिकायत कई बार विभाग में कर चुके हैं, लेकिन अफसर हर बार अगले सप्ताह आने को कहकर टहला देते हैं। प्रमोद ने बताया कि वह कुछ दिन पहले भी दफ्तर गए थे, तब बाबू जिस तरीके से बात कर रहा था, उससे साफ था कि बगैर कुछ दिए बिल ठीक होने से रहा।
---------

10 गुना आया बिजली बिल

रमपुरा निवासी हरिशंकर ने बताया कि उनका 10 गुने से भी अधिक का बिजली बिल आया है। हर महीने 200 रुपये का बिल आता था, लेकिन इस महीने 1600 का आया है। हरिशंकर ने बताया कि उनके गांव में और भी कई ऐसे लोग हैं, जिनका बिल बहुत ज्यादा आया है। लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। वह शिकायत करने बिजली दफ्तर आए हैं।
---------

अब डीएम से करेंगे शिकायत

अजीत डांडी निवासी नन्हे लाल भी मंगलवार को बिजली दफ्तर में अपना बिल सुधरवाने पहुंचे। नन्हेलाल ने बताया कि आठ हजार रुपये का बिल आया है, जो बहुत अधिक है। विभाग में दो बार शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन अभी तक बिल ठीक नहीं हो सका है। अगर एक दो दिन में शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो डीएम के यहां शिकायत करेंगे।
-------

मीटर रीडर कर रहे खेल
बिलों में गड़बड़ी के लिए सीधे तौर पर मीटर रीडर जिम्मेदार हैं। दरअसल प्राइवेट एजेंसी के पास रीडिंग का जिम्मा है। एजेंसी अपने कर्मचारी लगाकर मीटरों की रीडिंग कराती है। इन मीटर रीडरों के तार विभाग के उन बाबुओं से जुड़े होते हैं, जहां रीडिंग की फीडिंग होती हैं। उपभोक्ता जब बड़े अधिकारी के पास जाता है तो उसे जेई के पास जाने को कहा जाता है। जेई कहता है कि जितनी बिजली फूंकी होगी, उतना ही बिल आएगा। ज्यादा है तो मीटर चेक करा लो। मीटर चेक करने के जेई को प्रार्थना पत्र देकर रसीद कटवानी होती है, लेकिन इसके लिए भी उपभोक्ता की चप्पलें घिस जाती हैं। वसूली का सबसे बड़ा फंडा यह है कि विभाग बिल सही करने पर कम और कनेक्शन काटने पर ज्यादा ध्यान देेता है। ऐसे में ले-देकर उपभोक्ता जल्द से जल्द बिल सही कराने की जुगत में रहते हैं।


वर्जन
कुछ उपभोक्ताओं के बिजली बिल अधिक आए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि बिल अधिक किस वजह से आ रहे हैं। जो उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, उनकी समस्या का समाधान कराया जा रहा है। - सुधीर भारती, एक्सईएन ऊर्जा निगम

बिजली का बिल सही कराने वाले लोगो की लगी लाइन । संवाद

बिजली का बिल सही कराने वाले लोगो की लगी लाइन । संवाद

बिजली का बिल सही कराने वाले लोगो की लगी लाइन । संवाद

बिजली का बिल सही कराने वाले लोगो की लगी लाइन । संवाद

बिजली का बिल सही कराने वाले लोगो की लगी लाइन । संवाद

बिजली का बिल सही कराने वाले लोगो की लगी लाइन । संवाद

बिजली का बिल सही कराने वाले लोगो की लगी लाइन । संवाद

बिजली का बिल सही कराने वाले लोगो की लगी लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed