फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Investigation revealed that the fair was organised in an improper manner, action will be taken against the organisers

Pilibhit News: जांच में अनुचित ढंग से लगा मिला मेला, आयोजकों पर होगी कार्रवाई

Sat, 23 Aug 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Investigation revealed that the fair was organised in an improper manner, action will be taken against the organisers
बीसलपुर। एसडीएम और सीओ ने शुक्रवार को गांव सखिया जाकर वहां चल रहे मेले की जांच की। जांच में पाया गया कि मेला अनुचित तरीके से हो रहा है। डीएम से अनुमति मिलते ही मेला बंद कराया जाएगा। मेला कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम नागेंद्र पांडेय और सीओ प्रगति सिंह के संज्ञान में आया कि दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव सखिया में 23 जुलाई से कुछ लोग चमत्कार होने का दावा करते हुए अवैध रूप से मेला करा रहे हैं। मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से काफी श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे हैं। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

मेले में एक लाख रुपये से अधिक का चढ़ावा रोजाना जमा हो रहा है। मेला करने वाले लोग अब तक कई लाख रुपये जमा कर चुके हैं। मेले की वजह से गांव सखिया के पास से गुजरने वाले बीसलपुर बेनीपुर मार्ग पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। मेला कराने वाले लोग श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का अनुचित लाभ उठाकर उनसे पैसा ऐंठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में लगीं दुकानों पर सामान काफी महंगा बिक रहा है। दोनों अधिकारियों ने शुक्रवार को मौका मुआयना कर मेले की जांच की। जांच में यह भी पता चला कि मेला कराने वाले लोग जमा होने वाली धनराशि का कोई हिसाब नहीं रख रहे हैं। जिस जमीन पर मेला लगा है, वह आयोजकों की नहीं है।
कुछ जमीन ग्राम पंचायत और कुछ पड़ोसी किसानों की है। आयोजकों से जब मेले की अनुमति मांगी तो वे नहीं दिखा सके। अधिकारियों ने मेला आयोजकों से कहा कि शुरू से अब तक जितनी धनराशि जमा हुई है, उसका पूरा हिसाब बनाकर उन्हें दिखाया जाए। चेतावनी दी कि यदि एक पैसे की भी हेराफेरी की तो उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

अधिकारियों के निर्देश पर दियोरिया कोतवाली प्रभारी दिगंबर सिंह ने आयोजकों के नाम, पता और मोबाइल फोन नंबर नोट कर लिए हैं l एसडीएम ने बताया कि जांच में सब कुछ गड़बड़ मिला है। जांच रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेज दी गई है l डीएम से अनुमति मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed