फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Investigation of drains constructed by the municipality, panic among contractors

Pilibhit News: बारिश में ढहे नालों की शुरू हुई जांच, खलबली

Fri, 05 Jul 2024 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Investigation of drains constructed by the municipality, panic among contractors
शहर में नालो की जांच करती बरेली टीएसी टीम।स्रोत:सोशल मीडिया
पीलीभीत। मानसून की पहली बारिश में ढहे नालों की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को बरेली से ग्राम्य विकास विभाग की टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) टीम यहां पहुंची। टीम ने नालों को चेक किया। इससे ठेकेदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका की ओर से नालों का निर्माण कराया जा रहा है। नालों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें भी हो रहीं हैं। इसके बाद भी ठेकेदार और जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे। इसी लापरवाही और मानकविहीन काम होने से मानसून की पहली बारिश में ही उपाधि कॉलेज की बाउंड्रीवॉल से ओवरब्रिज के नीचे तक और ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए जा रहे नाले ढह गए थे। इसको लेकर नगर पालिका की काफी फजीहत हुई।बाद में एआरटी दफ्तर के पास भी एक नाला ढह गया।
विज्ञापन

फजीहत के बाद नगर पालिका की ओर से ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं मामले का मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने संज्ञान लिया। इसके लिए उन्होंने बरेली की ग्राम्य विकास विभाग की टीएसी टीम को जांच के निर्देश दिए। इस पर टीएसी के प्रावधिक परीक्षक विनय कुमार शर्मा ने ईओ को नालों से संबंधित टेंडर, पत्रावली उपलब्ध कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टीम दोपहर बाद शहर में पहुंची। यहां आकर टीम ने गिरे हुए नालों को चेक किया और सामग्री, टेंडर, माप पुस्तिका को देखा। निरीक्षण की रिपोर्ट मंडलायुक्त को दी सौंपी जाएगी। निरीक्षण के दौरान मौके पर नगर पालिका के जेई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed