{"_id":"65c932bfe2d9db0d090d129c","slug":"investigation-into-construction-on-cooperative-union-land-begins-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111928-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सहकारी संघ की जमीन पर निर्माण कराने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सहकारी संघ की जमीन पर निर्माण कराने की जांच शुरू
Mon, 12 Feb 2024 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। पूरनपुर सहकारी संघ/बीज गोदाम की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण की शिकायत मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी कब्जेदार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जमीन का उसके नाम बैनामा होने की बात कही। साथ ही कोर्ट का स्टे होने के बाद भी अफसरों को गुमराह कर काम रुकवाने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को अभिलेख सहित तलब किया है।
सहकारी संघ के अध्यक्ष सुभाष मिश्रा और सचिव संजय सिंह ने एसडीएम से शिकायत कर संघ की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप कुछ लोगों पर लगाया था। बताया कि संघ की बाउंड्रीवॉल निर्माण को आई ईंटों का प्रयोग कर जमीन पर आनन फानन में दीवार का निर्माण करा लिया गया। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने शिकायत पर निर्माण कार्य को रुकवा कर जांच नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी को सौंपी थी।
दूसरे पक्ष के नगर निवासी सुभाष चंद्र पांडेय ने डीएम को भेजे पत्र में जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा उसके पास होने और कोर्ट का स्टे आदेश होने की जानकारी दी है। उनका आरोप है कि शिकायतकर्ता पक्ष के कुछ लोग राजनीतिक संरक्षण को लेकर उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
डीएम को भेजे पत्र में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि विवाद को लेकर चार दिन पहले मौके पर गया था। तब कोई दीवार और निर्माण कार्य नहीं हुआ था। अब दोनों पक्षों को अभिलेख सहित बुलाया गया है। अभिलेख देखने के बाद जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।