फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   investigation completed in case of molesting engineer's wife

इंजीनियर की पत्नी से छेड़छाड़ मामले में सीओ सिटी की जांच पूरी, एक सिपाही घेरे में

Mon, 10 Feb 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
investigation completed in case of molesting engineer's  wife
पीलीभीत। इंजीनियर की पत्नी से छेड़छाड़ और अभद्रता करने के मामले में एसपी की ओर से दी गई जांच सीओ सिटी ने पूरी कर ली। प्रकरण से जुड़े समस्त पक्षों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। अब इसे एसपी को भेजा जाएगा। अब तक हुई जांच में एक सिपाही मुख्य भूमिका तो बाकी हुड़दंग में सहयोगी के तौर पर सामने आए हैं।
विज्ञापन

शहर की एक पॉश कॉलोनी की रहने वाली महिला ने कॉलोनी में ही किराए पर कमरा लेकर रहने वाले छह सिपाहियों की एसपी से शिकायत की थी। इसमें छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया था। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने मामले की जांच की। पहले दिन घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता और कॉलोनी वालों के बयान दर्ज किए गए थे। इसके बाद एक दिन पूर्व सिपाहियों का भी पक्ष सुना गया और उनके बयान लिए गए थे। अब प्रकरण से जुड़े सभी लोगों का बयान सामने आने के बाद एक सिपाही मुख्य भूमिका में सामने आया है, जबकि अन्य भी उसका सहयोग करते रहे। सिपाहियों, पीड़िता और कॉलोनी वासियों के बयान में से बिंदु छांटकर जांच रिपोर्ट बनाई गई है। रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अभी सीओ की रिपोर्ट मिली नहीं है। सिपाहियों पर लगाए गए आरोप किस हद तक सही पाए गए और उनकी भूमिका क्या रही? यह जांच रिपोर्ट देखने के बाद पता चल सकेगा। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed