फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Investigation completed, honorarium of four ASHA workers stopped

Pilibhit News: जांच पूरी, चार आशा वर्कर के मानदेय पर लगाई रोक

Sat, 22 Jun 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Investigation completed, honorarium of four ASHA workers stopped
पूरनपुर। निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद रीता देवी की मौत के मामले में नर्सिंग होम के पंजीकरण, चिकित्सकों आदि को लेकर जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सीएमओ को भेज दी है। फिलहाल चार आशा वर्कर के मानदेय पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी रीता देवी (22) को 14 जून को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। आशा वर्कर ने कोतवाली रोड स्थित रामा नर्सिंग होम में अच्छे इलाज का भरोसा दिलाकर 15 जून को उसे वहां पहुंचा दिया था। आरोप है कि नर्सिंग होम में जबरिया रीता देवी का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने से रीता देवी की मौत हो गई। संचालकों को तीन दिन के अंदर अभिलेख प्रस्तुत करने का नोटिस नर्सिंग होम पर चस्पा किया गया। नर्सिंग होम संचालक चार दिन तक अपना पक्ष रखने और अभिलेख प्रस्तुत करने नहीं पहुंचे। मामले की जांच सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें दिन शुक्रवार को बरेली के जिस चिकित्सक के नाम नर्सिंंग होम का पूर्व में पंजीकरण हुआ था, उसने सीएचसी पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि शुक्रवार को जांच पूरी कर रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है।

उन्होंने बताया कि गांव पिपरा मुजप्ता की आशा वर्कर माधवी, शकुंतला देवी, कमलेश और सीएचसी से नर्सिंग होम तक रीता को पहुंचाने की आरोपी मुरादपुर की आशा वर्कर मीना के मानदेय पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed