{"_id":"a808528138e93ea54d38d702f63ea89a","slug":"intermediate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलावीपा के कौशल ने 12वीं में किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलावीपा के कौशल ने 12वीं में किया जिला टॉप
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 18 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडियट का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। जिले में इस बार विद्या भारती के विद्यालयों के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। टॉपटेन सूची में इस बार भी लड़के लड़कियों पर भारी पड़े। इस बार 12वीं की परीक्षा में कुल पंजीकृत विद्यार्थी 24081 थे। इसमें 22625 ने परीक्षा दी थी, जबकि 1437 गैरहाजिर रहे। जिसमें 2556 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। टॉपटेन सूची चिलीवीपा इंटर कालेज पीलीभीत के छह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के चार विद्यार्थी शामिल रहे। जबकि टॉपटेन सूची में लड़कियों में एकमात्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्रा वैशाली शर्मा ही बाजी मारी। दोपहर करीब एक बजे परीक्षाफल घोषित होते ही कॉलेजों में जश्न मनना शुरू हो गया। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और गुरुजनों के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। गुरुजनों ने विद्यार्थियों को गले लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। टॉपटेन सूची में शामिल विद्यार्थियों के घरों में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
यह हैं जिले टॉप थ्री:
आईएएस बनेंगे जिला टॉपर कौशल
पीलीभीत। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र कौशल पटेल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान पाया है। शहर की राजीव कालोनी निवासी राजेश कुमार पटेल और कुसुमा पटेल के पुत्र कौशल करीब आठ से दस घंटे की रोजाना मेहनत कर यह सफलता अर्जित की है। भविष्य में वह आईएएस बनने की तमन्ना रखते है। वह सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता, गुरुजनोें को देते हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है। ईमानदारी और लगन से पढ़ाई करने से सफलता मिलती है, यह रिजल्ट आने के बाद ही पता चला। वह अपना आदर्श नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मानते हैं। कौशल की सफलता पर उनका परिवार गद्गद् दिखा।
सिविल सेवा में जाना चाहते हैं समर्थ
पीलीभीत। चिलावीपा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र समर्थ मोहन ने 93.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समर्थ शहर के संजय रॉयल पार्क निवासी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री चंद्रमोहन गंगवार और अर्चना गंगवार के पुत्र हैं। समर्थ भविष्य में आईएएस अफसर बनकर देश सेवा करने की तमन्ना रखते हैं। उन्हाेंने बताया कि यह सफलता रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई कर हासिल की है। खाली समय में हॉकी खेलना पसंद हैं। वह अपने दादा हरद्वारीलाल गंगवार को अपना आदर्श मानते हैं। बताते हैं कि इस सफलता के पीछे माता-पिता, गुरुजन विशेषकर शिक्षक आलोक सक्सेना का हाथ हैं।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में भाग्य आजमाएंगें आरिश
पीलीभीत। निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले और चिलावीपा इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद आरिश अंसारी ने 93.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान पाया है। शहर के मोहल्ला डालचंद निवासी फोटो ग्राफर शब्बीर अहमद व सायराबानो के पुत्र आरिश ने बिना ट्यूशन ही यह सफलता हासिल की है। बताया कि बड़े भाई शुएब को देखकर ही पढ़ाई की ललक जागी। माता-पिता की दुआओं की बदौलत यह मुकाम हासिल हुआ है। आरिश के बड़े भाई शुएब इंजीनियरिंग जबकि उनकी बहन शैबी बीकाम की पढ़ाई कर रही है।
पीलीभीत: इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची 2015
क्रम छात्र/छात्रा विद्यालय प्राप्तांक प्रतिशत
1. कौशल पटेल/चिलावीपा/ 473/ 94.6
2. समर्थमोहन/ चिलावीपा/ 467/ 93.4
3. आरिश अंसारी/चिलावीपा/ 466/ 93.2
4. संदीप सिंह/चिलावीपा/ 465/ 93.0
4. रुपेश पटेल/सविमं बीसलपुर/465/ 93.0
5. जगदीश गंगवार/चिलावीपा/464/ 92.8
6. वैशाली शर्मा/सविमं पूरनपुर/463/ 92.6
7. सौरभ सिंह/सविमं बीसलपुर/459/ 91.8
8. दुर्गेश कश्यप/चिलावीपा/ 456/ 91.2
9. सौरभ कुमार/सविमं बीसलपुर/455/ 91.0
10. शिवम गंगवार/सविमं बीसलपुर/453/ 90.6
(चिलावीपा- चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत)