{"_id":"681fa3fc815bff65cc0fc13c","slug":"inter-district-mutual-transfer-174-teachers-submitted-forms-against-231-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-135681-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण : 231 के सापेक्ष 174 शिक्षकों ने जमा किए फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण : 231 के सापेक्ष 174 शिक्षकों ने जमा किए फार्म
Sun, 11 May 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 11 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग में पारस्परिक स्थानांतरण के लिए जिले के 231 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन किए हैं। इनमें से 174 शिक्षकों ने ही आवेदन के बाद फार्म कार्यालय में जमा किया है। विभागीय अधिकारियों के स्तर से जमा आवेदनों की जांच भी पूरी कर ली गई है। अब जिला स्तरीय समिति की संतुष्टि के बाद स्थानांतरण प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग में दो महीने से जनपद के बाहर और अंदर पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन चल रहे थे। आवेदन प्रक्रिया में तीन बार समय बढ़ाया गया। तीन मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। अंतिम तिथि तक जिले से 231 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जनपद के बाहर स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। हालांकि 231 के सापेक्ष 174 शिक्षकों ने ही बीएसए कार्यालय पर आवेदन फार्म जमा किया। 57 शिक्षक फार्म जमा करने नहीं पहुंचे। इसके बाद विभाग की ओर से प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुरू की गई। बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारियों ने आवेदन पत्रों की जांच पूरी कर ली है। हालांकि विभागीय सत्यापन की तिथि 9 मई से 13 मई तक निर्धारित की गई है। इसके बाद जिला स्तरीय समिति की बैठक में इन आवेदनों पर संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद शिक्षकों के स्थानांतरण पर अमल किया जाएगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर विभागीय स्तर से आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है।