बरखेड़ा। पशु चिकित्साधिकारी ने गोवंंशीय पशुओं को गर्मी व लू से बचाने के लिए पानी की व्यवस्था, गोआश्रय स्थल में तिरपाल लगाने के निर्देश ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवों को दिए हैंं।
शनिवार को हुई बैठक में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि समय-समय पर गोवंशीय पशुओं के नहाने की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मृदुला ने ग्राम सचिवों से कहा कि लू एवं गर्मी से बचाव के लिए जो भी सहयोग की आवश्यकता पड़े तत्काल बताकर उसको पूरा करें।
इस मौके पर सचिव पवन पटेल, रामावीर ,लालबहादुर, राज कुमार, रामनगर के प्रधान कुंदनलाल, पृथ्वीपुर के प्रधान राजेश कुमार, पचपेड़ा के प्रधान राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद