फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Instructions to implement solid waste management system in villages along the Gomdi river

Pilibhit News: गोमदी नदी के किनारे गांवों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था लागू करने के निर्देश

Sun, 01 Sep 2024 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Instructions to implement solid waste management system in villages along the Gomdi river
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिला गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक में गोमती नदी के किनारे स्थित गांवों को ओडीएफ व ओडीएफ प्लस कराने और उनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा व प्लास्टिक नदी में प्रवाहित न हो, गोमती नदी व सहायक नदी में मिलने वाले प्रत्येक नाले में जाली लगाई जाए।
विज्ञापन


शनिवार को गांधी सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित निकाय व ग्राम पंचायत स्तर से व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नालों व नदी में कूड़ा न डाला जाए इसके लिए व्यापक रूप से जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। इस दौरान गांवों में जैविक कृषि एवं जल संचयन संबंधी सिंचाई व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोमती के संरक्षण के लिए संचालित व निर्माणाधीन सीवरेज शोधन व औद्योगिक उत्प्रवाह शोधन के कार्यों के प्रभावी संचालन व प्रगति की समीक्षा की जाए। गोमती उद्गम स्थल के किनारे स्थित गांव व नगर पंचायतों में गंगा आरती की जाए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पकडि़या नौगवां ने भूमि चिह्नीकरण के लिए सर्वे कराने की जानकारी दी। बैठक में सीएनजी स्टेशन व पंजीकृत सीएनजी वाहनों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed